HindiRise

  • Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • होम
  • ब्लॉग
  • एंड्रॉइड
  • इंटरनेट
  • ब्लॉगिंग
  • टेक्नोलॉजी
  • रोचक जानकारी
  • शिक्षा

Planets Name in Hindi and English – हिंदी में ग्रहों के नाम

Author: iamsumittiwari | On:26th Feb, 2020| Comments: 6

आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे हिंदी और अंग्रेजी में ग्रहों के नाम (Planets Name in Hindi and English) वैसे तो इस पूरे ब्रह्मांड में अनन्त ग्रह और उपग्रह मौजूद हैं जिनकी सिर्फ हम कल्पना ही कर सकते हैं लेकिन आज हम सिर्फ हमारे सौरमंडल में मौजूद ग्रहों के नाम और उनसे जुड़ी कुछ जानकारी के बारे में बताने वाले हैं।

हमारे सौरमंडल (Solar System) में अब तक कुल 8 ग्रह खोजे जा चुके हैं, हालाँकि पहले यही माना जाता था कि हमारे इस सौरमंडल में 9 ग्रह मौजूद हैं जिसमें से प्लूटो को भी एक ग्रह का दर्जा दिया गया था, लेकिन बाद में वैज्ञानिकों ने यह पता लगाया कि प्लूटो एक ग्रह नही है बल्कि यह एक बौना ग्रह है, और उसके बाद से अब हमारे सौरमंडल में कुल 8 ग्रह माने जाते हैं।

हिंदी में ग्रहों के नाम

आपको बता दूँ कि ऐसा नही है कि इस सौरमंडल में सिर्फ 8 ही ग्रह हैं इसके अलावा भी और भी कई ग्रह हो सकते हैं लेकिन अभी तक उनके बारे में पता नही लगाया जा सका है और अब तक सिर्फ 8 ही ग्रहों के बारे में वैज्ञानिकों को पता चल सका है।

हमारे सौरमंडल का तारा सूर्य (Sun) है और ये 8 ग्रह निरन्तर सूर्य की कक्षाओं में परिक्रमा करते रहते हैं, इन 8 ग्रहों में से सबसे खास ग्रह हमारी पृथ्वी है क्यूँकि अब तक यही एकमात्र ऐसा ज्ञात ग्रह है जहाँ पर जीवन पाया जाता है और हम और आप जैसे लोग सदियों से इसी ग्रह पर निवास करते हैं।

Planets Name in Hindi and English

 

ये भी जानें:

● गूगल के रोचक तथ्य (Google Facts in Hindi)

● 50 रोचक तथ्य (50 Most Amazing Facts in Hindi)

हिंदी में ग्रहों के नाम (Planets Name in Hindi and English)

नीचे मैं आपको हमारे इस सौरमंडल में मौजूद 8 ग्रहों के हिंदी और अंग्रेजी में बताने जा रहा हूँ, इसके साथ ही साथ इन ग्रहों के बारे में भी थोड़ी जानकारी देने वाला हूँ, चलिए अब एक एक करके इन सभी के बारे में जान लेते हैं।

1. बुद्ध ग्रह (Mercury)

बुद्ध ग्रह को अंग्रेजी में Mercury कहते हैं, यह हमारे सौरमंडल का सबसे पहला ग्रह है। और यह हमारे सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह भी है, बुद्ध हमारे सूर्य के सबसे निकटतम ग्रह है.

बाकी सभी ग्रहों के मुकाबले सूर्य का चक्कर लगाने में बुद्ध ग्रह सबसे कम समय लेता है, बुद्ध को सूर्य का एक चक्कर पूरा करने में लगभग 88 दिन का समय लगता है, बुद्ध ग्रह का कोई भी उपग्रह नही है।

2. शुक्र ग्रह (Venus)

शुक्र ग्रह को अंग्रेजी में Venus कहते हैं, यह हमारे सौरमंडल का दूसरा ग्रह है। अक्सर शाम या फिर रात के समय शुक्र ग्रह एक चमकते सितारे के रूप में नजर आता है, जिसे हम अपनी आँखों से भी देश सकते हैं।

शुक्र ग्रह पृथ्वी के बिल्कुल उल्टी दिशा में चक्कर लगाता है, और जैसा कि हम सब जानते हैं कि हमारी पृथ्वी पर सूरज पूर्व में निकलता है लेकिन क्यूँकि शुक्र उल्टी दिशा में चक्कर लगाता है इसीलिए इस ग्रह पर सूरज पश्चिम दिशा से निकलता है।

यह भी पृथ्वी की ही तरह मिट्टी और चट्टानों से मिलकर बना हुआ है, शुक्र सूर्य का एक चक्कर पूरा करने में लगभग 225 दिन का समय लेता है, बुद्ध ग्रह की ही तरह शुक्र ग्रह का भी अपना कोई भी उपग्रह नही है।

3. पृथ्वी ग्रह (Earth)

पृथ्वी को अंग्रेजी में Earth कहते हैं, और यह हमारे सौरमंडल का तीसरा ग्रह है। पृथ्वी इस पूरे ब्रह्मांड एकमात्र ऐसा ज्ञात ग्रह है जिसपर जीवन पाया जाता है। आपको बता दूँ कि पृथ्वी को नीला ग्रह के नाम से भी जाना जाता है।

पृथ्वी पर पर्याप्त मात्रा में जल मौजूद है और हमारी पूरी पृथ्वी का लगभग 71% भाग पानी ही है और बाकी का 29% स्थलीय भाग है। पृथ्वी को सूर्य का एक चक्कर पूरा करने में लगभग 365 दिन का समय लगता है।

पृथ्वी का एक उपग्रह भी है जिसे चंद्रमा के नाम से जाना जाता है।

4. मंगल ग्रह (Mars)

मंगल ग्रह को अंग्रेजी में Mars कहते हैं और यह हमारे सौरमंडल का चौथा ग्रह है। इसके लाल रंग के कारण ही मंगल ग्रह को लाल ग्रह के नाम से भी जाना जाता है। इस ग्रह पर मौजूद मिट्टी लाल रंग की ही है।

मंगल ग्रह पर लाल ऑक्साइड अधिक मात्रा में पाया जाता है और इसी कारण से इसका रंग लाल है। मंगल ग्रह को पृथ्वी से भी देखा जा सकता है और पृथ्वी से यह लाल रंग का दिखाई देता है।

मंगल ग्रह को सूर्य का एक चक्कर पूरा करने में लगभग 687 दिनों का समय लगता है। मंगल ग्रह के 2 उपग्रह हैं फोबोस (Phobos) और डीमोस (Deimos)

5. वृहस्पति ग्रह (Jupiter)

वृहस्पति ग्रह को अंग्रेजी में Jupiter कहते हैं और यह हमारे सौरमंडल का पाँचवा ग्रह है। वृहस्पति हमारे सौरमंडल के सबसे बड़ा ग्रह है। वृहस्पति ग्रह को गैस का दानव ग्रह भी कहा जाता है।

वृहस्पति ग्रह का द्रव्यमान सूर्य के एक हजारवें भाग के बराबर होता है जो कि सौरमंडल में मौजूद अन्य सभी ग्रहों के द्रव्यमान का ढाई गुना होता है। वृहस्पति को भी पृथ्वी से देखा जा सकता है और यह चन्द्रमा और शुक्र के बाद तीसरा सबसे चमकीला ग्रह है।

वृहस्पति ग्रह पर हाइड्रोजन गैस बहुत अधिक मात्रा में है, इसके अलावा कुछ हीलियम गैस और इसका कुछ भाग चट्टानों से मिलकर बना हुआ है। वृहस्पति ग्रह को सूर्य का एक चक्कर पूरा करने में लगभग 4300 दिनों का समय लगता है।

वृहस्पति ग्रह के सबसे ज्यादा ज्ञात 79 उपग्रह हैं, वृहस्पति ग्रह के सबसे बड़ा उपग्रह गेनीमेड (Ganymede) है जिसको बुद्ध ग्रह से भी बड़ा माना जाता है।

6. शनि ग्रह (Saturn)

शनि ग्रह को अंग्रेजी में Saturn कहा जाता है और यह हमारे सौरमंडल का छठा ग्रह है। वृहस्पति ग्रह के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है। शनि ग्रह आकाश में पीले रंग का दिखाई देता है।

शनि ग्रह गैस से बना हुआ है और पृथ्वी की तुलना में इसका आकार पृथ्वी का 9 गुना है। शनि ग्रह के चारों तरफ धूल, चट्टानों और बर्फ की एक रिंग बनी हुई है जो इसकी शोभा को और बढ़ाता है।

शनि ग्रह को सूर्य का एक चक्कर पूरा करने में लगभग 29 सालों का समय लगता है। शनि ग्रह के कुल 62 उपग्रह हैं, जिसमें से टाइटन (Titan) सबसे बड़ा उपग्रह है।

7. अरुण ग्रह (Uranus)

अरुण ग्रह को अंग्रेजी में Uranus कहते हैं और यह हमारे सौरमंडल का सातवाँ ग्रह है। अरुण ग्रह सौरमंडल का तीसरा सबसे बड़ा ग्रह है और इस ग्रह को बर्फ का दानव भी कहा जाता है।

अरुण ग्रह पर काफी अधिक मात्रा में बर्फ मौजूद है इसके अलावा इसपर हाइड्रोजन, हीलियम, अमोनिया और मेथेन गैस भी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं।

अरुण ग्रह को सूर्य का एक चक्कर पूरा करने में लगभग 84 सालों का समय लगता है। अरुण ग्रह के कुल 27 उपग्रह हैं, और शनि ग्रह की ही तरह इसके भी चारों तरफ एक रिंग है जिसमें कई उपग्रह भी मौजूद हैं।

8. वरुण ग्रह (Naptune)

वरुण ग्रह को अंग्रेजी में Naptune कहते हैं और यह हमारे सौरमंडल का आठवाँ और आखरी ग्रह है। वरुण ग्रह सूर्य से सबसे दूर स्थित ग्रह है। और यह सौरमंडल का चौथा सबसे बड़ा ग्रह है।

वरुण एक ऐसा ग्रह है जिसको मनुष्य की आँखों से नही देखा जा सकता है, इसकी खोज गणित की गणनाओं के आधार पर किया गया है। अरुण और वरुण ग्रह दोनों की ही बनवट लगभग एक जैसी ही है।

वरुण ग्रह को सूर्य का एक चक्कर पूरा करने में लगभग 165 सालों के समय लगता है, अरुण ग्रह के कुल 14 उपग्रह हैं।

निष्कर्ष:

आज के इस लेख में हमने हमारे सौरमंडल में मोजूद 8 ग्रहों के हिंदी और अंग्रेजी में नाम (Planets Name in Hindi and English) बताये हैं, उम्मीद है आपको हमारा आज का ये लेख पढ़कर अच्छा लगा होगा।

हमने 8 ग्रहों और उनसे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी हैं, जो आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो सकती हैं, हमारे सौरमंडल में उपस्थित सभी ग्रहों के बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।

इस जानकारी को सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसके बारे में पता चले।

ये भी जानें:

● हिंदी को इंग्लिश में Translate कैसे करें

Previous Post
Next Post

Reader Interactions

Latest Post

  • PWD Kya Hai ? PWD Full Form in Hindi

    PWD Kya Hai ? PWD Full Form in Hindi

  • RRB Recuritment 2021

    RRB Recuritment 2021

  • मकर संक्रांति का महत्व

    मकर संक्रांति का महत्व

  • Stamina kaise badhaye ? स्टैमिना क्या है ? स्टैमिना बढ़ाने का असरदार तरीक

    Stamina kaise badhaye ? स्टैमिना क्या है ? स्टैमिना बढ़ाने का असरदार तरीक

  • भाग्य का फल

    भाग्य का फल

  • K.G.F Chapter 2 Download in Full HD Episode

    K.G.F Chapter 2 Download in Full HD Episode

Comments

  1. ROHIT KUMAR says

    April 18, 2020 at 2:16 pm

    thanks for sharing this information

    Reply
  2. Aniket Raj says

    May 2, 2020 at 2:24 pm

    Bahut hi acha information batya bhai aapne. I Really like your blog

    Reply
  3. Sultan singh says

    May 7, 2020 at 4:56 am

    Planets Name के बारे में बहुत ही बढ़िया जानकारी शेयर करे हो आप अपना फीडबैक हमारे ब्लॉग पर जरूर दे

    Reply
  4. Anibha says

    May 12, 2020 at 9:46 am

    very good information thanks

    Reply
  5. milind says

    May 21, 2020 at 3:42 pm

    thanks bro

    Reply
  6. Ajay Vaja says

    August 10, 2020 at 10:32 am

    Hello sir mera Name Ajayvaja Hain or main ek WordPress theme designer hoon main support me India ka theme design Kiya Hain.

    Original theme Hain maine aj tak is theme ko sale nahi Kiya hai Lekin muje Abhi paiso ki jarurat Hain isliye kya app theme karid na jahte Hain.

    Muje message kar shakte Hain +917265828363

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • What is Computer ? Types of computer in English
  • Technical Analysis Kya Hai ? Technical Analysis in Hindi
  • Keyword क्या होता है
  • IRCTC Kya Hai? Full Form IRCTC in Hindi
  • BDO Kya Hai ? BDO Full Form in Hindi

Recent Comments

  • BloggerPandey on इंटरनेट के फायदे और नुकसान Internet Advantages and Disadvantages in Hindi
  • jaga kumar on Free PUBG Gun Skin | Latest Trick To Get PUBG Gun Skin
  • iamsumittiwari on 50 Most Amazing Facts in Hindi – हैरान कर देने वाले रोचक तथ्य
  • jaga kumar on 50 Most Amazing Facts in Hindi – हैरान कर देने वाले रोचक तथ्य
  • Joke on Jojo Babie Biography / Wiki
कॉपीराइट © 2021HindiRise.com DMCA.com Protection Status हमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयता नीतिसाइटमैपGo On Top